साथ जीये और साथ ही मरे, पति की मौत का गम सहन नहीं कर पाई पत्नी, जहर खाकर दी जान, एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार
बिजनौर. मसनपुर गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है जो भावुक कर देने और आंखों में आंसू ला देने वाली है। यहां एक महिला ने अपने जीवन साथी कोा खो दिया। इसके बाद वह दुःख सहन नहीं कर पायी। महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी भी मौत हो गयी। इसके बाद दोनों की अंतिम यात्रा साथ निकली। एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार भी किया गया। जिसने हर आंख को नम कर दिया। यह घटना किरतपुरा थाना इलाके के गांव मसनपुर की है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय भीम सिंह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे है। थे उनका उपचार ऋषिकेश के एम्स और देहरादून के डोईवाला जौलीघाट अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी पत्नी 42 वर्षीय राजकुमारी दिन-रात उनकी सेवा में लगी रहीं।
सोमवार की शाम उपचार के दौरान भीम सिंह ने दम तोड़ दिया।इसके बाद जब मंगलवार की सुबह उनका शव गांव लाया गया तो राजकुमारी शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोती रहीं। पति की मौत का सदमा इतना गहरा था कि राजकुमारी थोड़ी देर बाद चुपचाप अपने कमरे में चली गयी। कुछ समय बाद घरवालों ने उन्हें बेहोश पाया।
परिजन आनन-फानन में उन्हें बिजनौर के एक निजी डॉक्टर के पास ले गये। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। इसके बाद ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने दोनों पति-पत्नी का अंतिम संस्कार कर गंगा बैराज पर एक ही चिता पर किया। गांव में इतना गम था कि पड़ोसियोें के घरो में चूल्हे तक नहीं जले। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दलित परिवार मजदूरी कर अपना गुजारा करता था।
