रामकृष्ण आश्रम के सचिव से ठगी का खुलासा देश के 24 बैंक में खाते में हुए ट्रांसफर रूपये, 50 खाते मिलने कीा अनुमान

ग्वालियर. 26 दिनों तक मनी लॉड्रिंग के नाम पर रामकृष्ण आश्रम के सचिव को डिजीटल अरेस्ट कर ढाई करोड़ से अधिक रूपये ठगने के मामले में नया खुलासा हुआ है। ठगों ने फृल प्रूफ प्लानिंग के तहत उनके रूपये देशभर क हर राज्य में ट्रांसफर किये गये है। पुलिस के पास अभी तक लगभग 2 दर्जन के लगभग खातों की जानकारी आ चुकी है। पुलिस को अभी भी 50 से अधिक खातों की जानकारी मिलने का अनुमान है। इन सभी खातों की जानकारी आने के बाद पुलिस जांच -पड़ताल शुरू कर ठगों को पकउ़ने का प्रयास करेगी।
क्राइम बांच और थाने की दो टीम कर रही हैं जांच
एसपी धर्मवीरसिंह ने बताया कि रामकृष्ण आश्रम के सचिव की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद मामले की जांच के साइबर एक्सपर्ट धमेन्द्र शर्मा और हरेन्द्र सिंह राजपूत के निर्देशन में 8-10 लोगों की दो टीमें जांच में जुट गयी है। इसके अलावा कुछ थानों की टीम भी इस पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *