हमास बोला- इजरायल के सभी बंधकों को छोड़ने को तैयार, इजरायल के ताबड़तोड़ हमले के बाद सरेंडर मोड में हैं हमास

नई दिल्ली. इजरायल और हमास के बीच लम्बे समय चल रहे युद्ध अब धरती पर नजर आ रहा है। इजरायल के सामने हमास सरेंडर मोड में नजर आ रहा है। उसने कह दिया है कि अब युद्ध खत्म कर दिया जाना चाहिये। इमास ने कहा है कि हम गाजा में युद्ध खत्म करना चाहते है। सभी बंधकों को छोंड़ना चाहते है । हमास के सीनियर अधिकारी ने कहा है कि हम इजरायल की जेलों में बन्द फिलिस्तीनी नागरिकों केबदले मे ंहम बंधक बनाये गये सभी इजरायलियों को छोड़ना चाहते हैं।
हमास नेता खलील अल-हाया ने टेलीविजन संबोधन में कहा है कि अब हम अंतरिम समझौते नहीं करना चाहते है। अब हमें स्थाई समाधान चाहिये ।हम तत्काल प्रभाव से इस युद्ध को खत्म करना चाहते है। गाजा में युद्ध नहीं चाहते। हाया ने कहा है कि इजरायली पीएम नेतन्याहू और उनकी सरकार अपने पॉलिटिकल एजेंडे के लिये आंशिक समझौते कर रही है। जिससे गाजा में भुखमरी और बए़ रही है। हम सभी बंधकों को रिहा करने के लिये तैयार है।
आपको बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास नेइजरायल पर हमला कर दिया जिसमें 1200 इजरायली नागरिकों की मौत हो गयी थी। जबकि कई लोगों का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद शुरू हुए इजरायल और हमास के युद्ध में अभी तक बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई है। जिसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। गाजा तबाह हो चुका है। लोग युद्ध से थक चुके और शांति से जीवन गुजर-बसर करना चाहते है।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बार-बार कहा है कि इस युद्ध का मकसद हमास का खात्मा करना है। इस संगठन को एक प्रशासनिक इकाई के रूप में नष्ट करना है। इससे पहले हमास ने आरोप लगाया था कि इजरायल ने जनवरी के संघर्ष विराम समझौते की शतों को तोड़ा है। क्योंकि वह युद्ध को समाप्त करने और गाजा से अपने सैनिकों की वापिसी और वार्ता शुरू करने में विफल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *