BJP नेता दिलीप घोष 61 की उम्र में लेंगे 7 फेरे दुल्हन होगी पार्टी की कार्यकर्त्ता रिंकू

कोलकाता. क्या दिलीप घोष शादी करने जा रहे हैं? सूत्रों के अनुसार बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन दुल्हन कौन है? दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार है। अब आप जानना चाहते होंगे कि दिलीप की इस दुल्हन से मुलाकात कैसे हुई है। तो आपको बता दें कि रिंकू मजूमदार भाजपा की लम्बे समय से कार्यकर्त्ता है। उन्होंने महिला मोर्चे की जिम्मेदारी भी बखूली संभाली है। उन्होंने पार्टी में ओबीसी मोर्चा और हथकरघा प्रकोष्ठ के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली है।
दिलीप घोष अपनी भावी पत्नी रिंकू और ससुराल वालों के साथ 3 अप्रैल को ईडन गार्डन में केकेआर का मैच देखने भी पहुंचे थे। रिंकू का बेटा भी स्टेडियम में उनके साथ मौजूद था। इसके बाद ही उनके जीवन की इस नयी पारी को लेकर चर्चायें शुरू हुई। शुक्रवारको दिलीप घोष अपने न्यूटाउन स्थित आवास पर रिंकू मजूमदार के साथ 7 फेरे लेने वाले है। कई रिपोर्टो के मुताबिक घोष ने खुलासा किया कि पिछले लोकसभा चुनावों में उनकी हार के बाद रिंकू ने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *