J&K किश्तवाड़ में एनकाउंटर में जैश कमाण्डर सहित 4 आतंकी ढेर
किश्तवाड. जम्मूू कश्मीर के किश्तवाड में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार को एनकाउटर शुरू हुआ। देर शाम को सुरक्षाबलों ने जैश-ए- कमांडर सहित 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। इससे पहले दिन में ही एक आतंकी को मार गिराया गया था। यानी कि शुक्रवार को कुल 4 आतंकवादियों को किश्तवाड में मारे गये है। जैश कमाण्डर की पहचान सैफुल्लाह के तौर पर हुई है।
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की कार्यवाही
किश्तवाड़ में शुक्रवार की दोपहर को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर किया गया। जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षा एजेंसियों लगातार हेलीकॉप्टर और ड्रोन सर्विलांस के जरिये तलाशी अभियान चला रही है। सुरक्षा के मद्देनजर उधमपुर जिले में 3 आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डोंडा जिले के भद्रवाह में भी सुरक्षाबलों ने निगरानी बड़ा दी है। ताहिक पहाड़ी इलाकों में आतंकियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।

