पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पहुंचे मां पीताम्बरा की शरण में, वनखंडेश्वर महादेव का किया अभिषेक

दतिया. सोमवार की शाम को पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर प्रसिद्ध मां पीताम्बरा सिद्धपीठ पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन किये। इस बीच गंभीर ने पीला कुर्ता और सफेद धोती पहनी थी। उन्होंने पीठ परिसर स्थित वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया और दर्शन के बाद वह ग्वालियर के लिये रवाना हो गये।
गौतम गंभीर इससे पहले भी पीताम्बरा माई के दर्शन कर चुके है। इस बार उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। गंभीर ने पत्रकारों से दूरी बनाये रखी और पूरी तरह भक्ति में लीन रहे। आपको बता दें कि प्रदेश का पीताम्बरा पीठ मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। यहां अक्सर बड़े-बड़े सितारे दर्शन के लिये आते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *