Uncategorized

नीडम आरओबी जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरओबी के शेष काम जल्द से जल्द पूर्ण कराने के दिए निर्देश
ग्वालियर – नव निर्मित विवेकानंद नीडम आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते रोज ग्वालियर की ट्रांजिट विजिट के दौरान विमाकार्य पूर्ण होते ही आरओबी का लोकार्पण कर इसे जनता के लिये खोल दिया जायेगा।
नीडम आरओबी के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त अन्य संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। व्हीसी के माध्यम से उन्होंने कहा नव निर्मित आरओबी की कमियों को तत्परता से पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने आरओबी पर रोशनी के लिये किए जा रहे विद्युतीकरण, शेष रोड फर्निशिंग, आरओबी के दोनों ओर की कॉलोनियों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुसार जोड़ने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश मौके पर मौजूद सेतु निगम के कार्यपालन यंत्री को दिए। कॉलोनियों को पुल से जोड़ने का काम इस तरह से किया जाए, जिससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की स्थिति न बने। आरओबी पर प्रोपर ढंग से रेडियम लगाने और डिवाइडर सहित जरूरत के मुताबिक स्पीड ब्रेकर बनाने की हिदायत भी उन्होंने निरीक्षण के दौरान दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *