लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास, जेडीयू-टीडीपी ने दिया साथ

नई दिल्ली. वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पास हो गया है। देर रात 1.56 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह ऐलान किया। इस बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े। जबकि विरोध में 232 वोट पड़े। अब इसे राज्यसभा में भेजा जायेगा। भाजपा की सहयोगी पार्टियों ने इस विधेयक का खुलकर समर्थन किया। वहीं विपक्ष ने बिल का विरोध किया। केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि अल्प संख्यकों के लिये भारत स अधिक सुरक्षित दुनिया में कोई जगह नहीं है। वह सुरक्षित है। क्योंकि बहुसंख्यक पूरी तरह से धर्म निरपेक्ष है। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर करीब 12 घंटे तक चली बहस का जवाब देते हुए केन्द्रीय अल्पसंसख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू ने कहा है कि पारसी छोटे अल्पसंख्यक समुदाय भी भारत में सुरक्षित है। यहां सभी अल्पसंख्यक गर्व के साथ रहते है।
मुस्लिम वोट की राजनीति का गणित बदला
नीतीश कुमार के पलटने का इतिहास देखकर इस बार विपक्ष को लगा होगा कि इफ्तार पार्टियां करते सुशासन बाबू क्या पता फिर पलटेंगे। इसलिये ओवैसी की पार्टी के नेता तक नीतीश कुमार को मुस्लिम वोट के नाम पर भाजपा के खिलाफ जगाने में अंत तक जुटे रहे। लेकिन सबका सपना टूट गया। नीतीश की पार्टी ने बता दिया कि मुस्लिम वोट की सियासत का गणित बदल चुका है। दिल्ली, बिहार की राजधानी पटना और आंध्रप्रदेश का विजयवाड़ा । असी से आप समझ लीजिये कि नीतीश कुमार और चन्द्रबाबू नायडू को बिल के विरोध में लाने के लिये विपक्षी दलों से लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तक ने कितने डोरे डाले और कितना दबाव बनाया। यहां तक कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदर्शन तक में नीतीश नायडू का नाम लिखकर ही पोस्टर तक लगाये ।ताकि यह बिल का विरोध कर दें। लेकिन सरकार ने ऐसा गणित बिल पर सेट किया कि विपक्ष की नहीं चली। बल्कि नीतीश की पार्टी ही भाजपा के लिये बिल पर खुलकर सदन में खेलती दिखाई दी।

