ग्वालियर की महिलाओं को 5 पेट्रोल पंपों पर 7 शक्ति दीदियाँ संभालेंगीं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी 

ग्वालियर – महिला सशक्तिकरण की दिशा में “शक्ति दीदी” के नाम से हुई प्रेरणादायी पहल से जरूरतमंद महिलाओं को लगातार सहारा मिल रहा है। जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है। बुधवार 2 अप्रैल को “शक्ति दीदी” पहल के तहत 7 और जरूरतमंद महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। ज्ञात हो शक्ति दीदी के तहत पहले से ही शहर में 28 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं। बुधवार को 7 और महिलाओं के जुड़ जाने से जिले में शक्ति दीदियों की संख्या 35 हो जायेगी।
विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलायेंगे। साथ ही उनका उत्साहवर्धन करेंगे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक 2 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे सचिन तेंदुलकर मार्ग पर डीबी सिटी के सामने स्थित साँई हरीलीला पेट्रोल पंप पर सुश्री भावना बघेल व सुश्री मोहिनी मंडेलिया एवं दोपहर 12 बजे नवीन जिला पंचायत के पास स्थित वैश्य एण्ड मुखर्जी पेट्रोल पंप पर सुश्री रजनी नामदेव को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपेंगे।
इसी तरह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी र व एसडीएम डबरा स्थित विजय डीलक्स पंप पर सुश्री गांधारी बाथम व सुश्री खुशी सुबानी एवं एसडीएम दिव्यांशु चौधरी डबरा में ही पारशनाथ फिलिंग पेट्रोल पंप पर सुश्री सीमा शाक्य को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपेंगे। संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन दोपहर 1.30 बजे भिण्ड रोड स्थित शारदा फ्यूल पेट्रोल पंप पर सुश्री आरती राठौर को फ्यूल डिलेवरी वर्कर का दायित्व सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *