मड़ीखेडा़ बांध के पास खेत में लगी भीषण आग, 3 बाइक और झोपड़ी जलकर राख

शिवपुरी. सतनवाड़ा थाना इलाके के मडीखेड बांध के पास धमकम गांव में एक किसान के खेत में आग लग गयी। किसान लक्ष्मणसिंह पवैया के खेत में लगी आग ने बड़ा नुकसान किया है। आग में 2 बीघा कटी हुई गेहूं की फसल जल गयी। बटाईदार की झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामना पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा बटाईदार की एक बाइक और 2 अन्य श्रमिकों की बाइक भी जलकर राख हो गयी।
फायरब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
आग की खबर मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक किसान और बटाईदार को भारी नुकसान हो चुका था। बटाईदार ने खेत पर ही झोपड़ी बनाकर अपना डेरा डाल रखा थरा। आग लगने से उसका सारा सामान जल गया। इस घटना से किसान और बटाईदार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *