Newsराष्ट्रीय

बस्तर में 2 एनकाउंटर में 30 नक्सली ढेर, बीजापुर में 20 कांकेर में 4 का एनकाउंटर, हथियार और शव बरामद, गोलीबारी जारी

बीजापुर के गंगालूर थाना इलाके में नक्सल मुठभेड़ हुई है। देर शाम जवानों की एक टुकड़ी वापस लौट आई है।

बस्तर. छत्तीसगढ़ के बस्तर में 2 एनकाउंटर में 24 नक्सली मारे गये हैं। पुलिस को मिली खबर के अनुसार बीजापुर में 20 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गये। एनकाउंटर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया है। पहला एनकाउंटर बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों के कोर इलाके में और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर अभी जारी है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी ने बताया है कि गुरूवार की दोपहर तक दोनों ओर से गोलीबारी हो रही अभी भी जारी है। मारे गये नक्सलियों के शव और कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद कियेगये है। इधर नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलको में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गये, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां पर अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

हिडमा की तलाश के लिए 125 से ज्यादा गांवों की टेक्निकल मैपिंग

सुरक्षाबलों को नक्सली कमांडर हिडमा की तलाश है

नक्सली कमांडर हिडमा की तलाश में सुरक्षा बल जुटे हुए हैं. हिडमा की तलाश के लिए 125 से ज्यादा गांवों की टेक्निकल मैपिंग की जा रही है। सिक्योरिटी फोर्स छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित करीब 125 गांव का थर्मल इमेजिंग करवा रही है। सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक 77 नक्सली ढेर किए है।
दंतेवाडा के पास एंड्री क्षेत्र में फोर्स ने दी दस्तक
पुलिस को गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद दतेवाड़ा -बीजापुर सीमा पर पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन लांच किया है। पुलिस बल एक दिन पहले एंड्री इलाके में पहुंच गयी थी। गुरूवार सुबह यहां एनकाउंटर हुआ है। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव और दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की मार पर 31 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर 11 माह पूर्व 9 फरवरी को 1 हजार से अधिक जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी के शव रिकवर कर लिये गये है। एनकाउंटर बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई थी। इस एनकाउंटर में डीआरजी और एसटीएफ के एक-एक जवान भी शहीद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *