MP में एरियर पर बड़ा अपडेट

भोपाल. मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के समक्ष कई बडे संकट खडे हो गए है। प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ये दिक्कतें पैदा हुई है। मध्य प्रदेश क्षेत्र बिजली कंपनी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को जहां अब कंप्यूटर दक्षता प्रमाण पत्र सीपीसीटी परीक्षा पास करना अनिवार्य किया गया है वहीं कई कर्मचारियों के एरिय भुगतान में भी परेशानी सामने आ रही है। दरअसल मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी में संबंधित आउटसोर्स एजेंसी का एग्रीमेंट खत्म होने वाला है जिसके लिए टेंडर भी जारी हो चुके है। ऐसे में एरियर भुगतान के आदेश जल्द जारी किए जाने की मांग की गई है। कर्मचारी संगठनों ने आशंका जाहिर की है कि यदि ऐसा नही हुआ तो आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन और एरियर भुगतान में मुश्किलें आ सकती है।
मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए नए टेंडर में योग्यता के मापदंड में सीपीसीटी परीक्षा पास करना भी निर्धारित किया गया है। ऐसे में 2 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों के बाहर हो जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है। मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के भोपाल और ग्वालियर रीजन में कार्यरत करीब 2500 आउटसोर्स कर्मचारियों में से अभी सिर्फ 160 ही सीपीटी पास हैं।
ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा के मुताबिक जब भी आउटसोर्स कर्मचारियों की नई भर्ती होती है तब पहले से कार्यरत कर्मचारियों को नवीनीकरण के अंतर्गत दो साल के लिए सेवा वृद्धि दी जाती रही है। नए टेंडर के हिसाब से भी पुराने आउटसोर्स कर्मचारियों का नवीनीकरण होगा जिनके लिए जरूरी योग्यता में सीपीटी पास होना भी अनिवार्य किया गया है। मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों को एरियर भुगतान का संकट भी सामने आ रहा है। मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी में संबंधित आउटसोर्स एजेंसी का एग्रीमेंट खत्म होने को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के बढाए गए वेतन और एरियर की राशि का भुगतान 31 मार्च के पहले करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *