पुलिस ने 13 माह बाद शंभू-खनौरी बॉर्डर खाली कराया, बुलडोजर से किसानों के शेड तोड़़े, डल्लेवाल और पंधेर सहित 200 प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में

अम्बाला. पंजाब पुलिस ने 13 माह से बन्द हरियाणा पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली करा दिया हे। यहां आन्दोलन कर रहे किसानों को हटा दिया गया। इस बीच 200 किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद बुलडोजर से किसानों के बनाये शेड तोड़ दिये गये।
देखिए पुलिस की कार्रवाई…



किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। तब दिल्ली जाते वक्त हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें वहां रोक लिया था। वह MSP की गारंटी के कानून की मांग कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 4 बार दिल्ली जाने की कोशिश की लेकिन उन्हें शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ने दिया गया।पंजाब पुलिस की कार्यवाही के बाद कल हरियाणा पुलिस भी दोनों बॉर्डर पर पहुंचेगी। जिसके बाद सीमेंट की बैरिकेडिंग हटाई जायेगी। इसके बाद शंभू बॉर्डर से जीटी रोड को वाहनों की आवाजाही के लिये खोल दिया जायेगा। इससे पहले शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आन्दोलन कर किसानों और केन्द्र सरकार के बीच बुधवार को 7वीं वार्ता बेनतीजा रही। इसमें किसान नेता सहित केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और प्रहलाद जोशी शामिल हुए।
इसमें पंजाब सरकार ने किसानों को बॉर्डर खाली करने के लिये कहा था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद आन्दोलन की अगुआई कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवरण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा के जगजीत डल्लेवाल को हिरासत में लिया गया।

