भाईदौज पर भाईयों को तिलक करने पहुंची सेंट्रल जेल एक हजार बहनें, जेल में बन्द कैदी भाईयों को किया तिलक, भावुक हुए भाई

ग्वालियर. केन्द्रीय जेल में होली दूज के मौके पर भाईदूज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जेल के बाहर सुबह से ही बहनों को मेला लग गया। लगीाग 1 हजार बहनें कैदी भाईयों को तिलक लगाने पहुंची। जेल प्रशासन ने इस मौके पर विशेष व्यवस्था की थी। सुबह से ही जेल के बाहर काउंटर लगाये गये। वैरीफिकेशन के बाद बहनों को भाईयों से मिलने की अनुमति दी गयी है। बहनों ने परंपरागत रूप से रंग, गुलाल, रोली, चावल और चन्दन से भाईयों को तिलक लगाया। अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
संगीन मामलों में बन्द कैदियों से मिलने का यह विशेष मौका था। कई भाई-बहन भावुक हो गये। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। तिघरा सोजना गांव से आई देवकी ने बताया कि वह एक घंटे तक अपने भाई से मिली। उसने भाई को मंगल तिलक लगायां। नगमा नाम की एक महिला जेल में बन्द बहनोई से मिलने से मिलने आई थी। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की थी। मुलाकात के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *