बलूच विद्रोहियों का कहर-आत्मघाती हमले में पाक सेना के 7 जवान मारे गये जबकि बीएलए ने 90 लोगों की मौत बताया

पाकिस्तान के क्वेटा में बीएलए का फिदायीन हमला

नई दिल्ली. पाकिस्तान के क्वेटा से तापमान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 7 सैनिकों की मौत हुई है। जबकि 21 जख्मी हुए है। लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला क्वेटा से 150 किमी दूर नोशकी में हमला हुआ। इस हमले के पद सेना ने इलाके से हेलीकाप्टर और ड्रोन तैनात कर दिये हैं। सेना का काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था। इस काफिले में सेना की 7 बसें और 2 अन्य वाहन थे। जिन पर हमला किया । आईईडी से लदे हुए वाहन की सेना के काफिले की एक बस से टक्कर हो गयी। यह आत्मघाती हमला था। नोशकी स्टेशन के एसएचओ जफुरूल्ला सुसलेमानी ने बताया कि शुरूआतील रिपोर्टो से पता चला है कि यह आत्मघाती हमला था।
घटनास्थल से मिले सबूतों से पता चला है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन की टक्कर जानबूझकर सेना के काफिले की गाड़ी से कर दी। उन्होंने बताया कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुग्ती ने हमले की निंदा करते हुए मारे गये सैनिकों की मोत पर शोक जताया है।
बीएलए का दावा हमले को लेकर
बीएलए ने बयान जारी कर कहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी ली। बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन यूनिट द मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला किया। इस काफिले में सेना की 8 बसे थी। इनमें से एक बस विस्फोटक में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हमले के तत्काल बाद बीएलए की फतेह स्क्वॉड ने सेना की दूसरी बस का ेपूरी तरह से घेर लिया और उसमें सवार सेना के सभी सैनिकों को मार गिराया। इस तरह मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 90 हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *