नशे में धुत युवकों पहले आरक्षक पर हमला और फिर टीआई से की अभद्रता, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
ग्वालियर. कम्पू इलाके में खुले में बैठकर शराब पी रहे युवकों को टोकना एक पुलिस जवान को भारी पड़ गया। जब युवकों ने पुलिस जवान पर हमला कर कर दिया। यह घटना शनिवार को आमखो कम्पू क्षेत्र में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कम्पू थाना टीआई वहां पहुंचे, लेकिन नशे में धुत युवकों ने उनसे भी अभद्रता कर दी। इसके बाद थाना से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। 3 हमलावर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी हमलावर फरार हो गये।
बाद में हमलावरों के समर्थन में एक गुट थाने पर पहुंचा। पुलिस कर्मियों पर सिगरेट और गुटखा लेने के बाद पैसे नही ंदेने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रूपये मांगने पर पुलिस ने गाली-गलौज ककरने के बाद पुलिस हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
ग्वालियर में होली के अगले दिन शनिवार को कंपू थाना पुलिस होली मिलन समारोह का आयोजन कर रही थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद थाने में पदस्थ आरक्षक कृष्णा तोमर अपनी गाड़ी लेने गए, लेकिन गाड़ी पंचर थी। इसलिए वे अपनी बाइक लेकर आमखो में एक दुकान पर पंचर जुड़वाने पहुंचे।दुकान के पास 7-8 युवक खुले में बैठकर शराब पी रहे थे। आरक्षक ने उन्हें शराब पीने से रोका, तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। फिर इन युवकों ने आरक्षक पर हमला कर उसकी पिटाई कर दी। आरक्षक ने तुरंत कंपू थाना प्रभारी रुद्र पाठक को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन हमलावर युवकों ने उनसे भी अभद्रता की। इस हमले में आरक्षक और थाना प्रभारी दोनों को हाथ-पैर में चोटें आईं।
आरक्षक के नशे में था आरोप लगाया
घटना की खबर मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को देखकर शराबी युवक भागने में लगे। लेकिन 3 हमलावर पिल्लू कुशवाह, रूपेश न्रकी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि बाकी फरार हो गये। गिरफ्तार आरोपियों के परिजन थाने पहुंचे और दावा किया कि आरक्षक भी नशे में था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षक ने रूपेश की दुकान से सिगरेट और गुटखा लिया, लेकिन पैसे नहीं दिये।
