चांदी एक लाख रुपये पार, सोना 90 हजार पर पहुंचा

इंदौर. शनिवार को वायदा बाजार में कारोबार बंद रहा लेकिन सराफा बाजार में चांदी ने दामों का नया रिकार्ड बनाया। बिल में चांदी चौरसा के भाव 1 लाख 1 हजार 500 रुपये प्रति किलो पहुंच गए। सोने ने भी नए उच्च स्तर को छू लिया है। बिल (आरटीजीएस) में इंदौर सराफा में 24 कैरेट सोने के भाव 90 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक बोले गए। कीमती धातुओं की यह तेजी हैरान कर रही है। असल में बीते दिनों डालर इंडेक्स में आई गिरावट के बाद अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के लेकर बाजार में संशय बना हुआ है।
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ नीतियों के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था खुद ही अपने जाल में उलझती दिख रही है। अब अमेरिका में स्टैगफ्लेशन का खतरा मंडराता दिख रहा है। जानकार बता रहे हैं कि अमेरिका में आने वाले दिनों में महंगाई के साथ आर्थिक उत्पादन दर घट सकती है। ऐसे में एक ओर तो फेडरल रिजर्व भले ही ब्याज कटौती कर अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का मन बना रहा हो लेकिन वह महंगाई के डर से कटौती नहीं कर पाएगा। ऐसे में इसका लाभ कीमती धातुओं को मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *