मुझे हिरासत में थप्पड़ मारे और खाना भी नहीं दियाप गया, अभिनेत्री रान्या राव डीआरआई पर लगाये आरोप

बेंगलुरू. सोने की स्मलिंग के मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव ने एक बार फिर डीआरआई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाये है। रन्या ने राजस्व खुलिया निदेशालय अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उसे पूछताछ के दौरान कई बार थप्पड़ मारे गये और खाना नहीं दिया गया है। डीआरआई के अधिकारियों ने उसे खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के मजबूर किया गया है।
डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को लिखे गये पत्र में रान्या स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। सीनियर पुलिस अधिकारी की बेटी कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरू के केम्पेगौडा अंर्त राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। वह दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थी। इस सोने की कीमत करीब 12 करोड़ रूपये आंकी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *