चालक को आई झपकी तो नहर में गिरी जीप, स्थानीय लोगों ने बचाया, तिदोखर गांव में टला हादसा

घटनाक्रम शुक्रवार शाम का है। - Dainik Bhaskar

मुरैना. चिन्नौनी क्षेत्र में तिदोखर गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार की शाम को एक बोलेरो जीप बेकाबू होकर नहर में गिर गयी। गनीमत रही कि गाड़ी में केवल ड्रायवर ही मौजूद था। जिसे स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचा लिया गया।
रिंकू रजक नामक युवक बोलेरो चला रहा था। लेकिन नींद की झपकी लगने की वजह उसका गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सीधे नहर में जा गिरी। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने फौरन मदद की और एक व्यक्ति ने अपने गले का अंगोछा पानी में फेंककर ड्रायवर को बाहर निकाल लिया।
नहर से पुलिस ने निकाली गाड़ी
घटना की सूचना मिलते ही चिन्नौनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से जीप को नहर से बाहर निकला। टीआई धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और ड्राइवर पूरी तरह से सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *