ड्यूटी पर तैनात टीआई संजय पाठक की हार्ट अटैक से मौत

वे आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। होली पर बेटमा में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी।इन्दौर. होली की ड्यूटी पर तैनात थाना TI  संजय पाठक की मौत हो गयी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते बॉम्बे अस्पताल ले जा गया था। बॉम्बे हॉस्पिटल के राहुल पाराशर ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाये उससे पहले ही उनकी मौत चुकी थी। सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे। वह IG  ऑफिस में तैनात थे। होली पर बेटमा में उनकी ड्यूटी लगाई गयी थी।
होली मिलन समारोह निरस्त
थाना टीआई की मौत की वजह से शनिवार को डीआरपी लाइन में होने वाला होली मिलन समारोह निरस्त कर दिया गया।
इंदौर के कई थानों में रहे पदस्थ
संजय पाठक 1988 बैच के अफसर थे। उनके पिता भेल संयंत्र में रहे हैं। वे इंदौर में साउथ तुकोगंज में रहते थे परिवार में 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर है। वह इंडियन टीम में भी रह चुकी हैं। पत्नी हाउस वाइफ है। मूल रूप से भोपाल के रहने वाले संजय पाठक जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। इंदौर के कई थानों में उन्होंने ड्यूटी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *