MP में 1 अप्रैल से ऑनलाइन होंगे सरकारी काम

ग्वालियर. ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए)में एक अप्रेल से सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। इसके लिए आईटी विभाग ने कंप्यूटर सिस्टम और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। सीईओ नरोत्तम भार्गव ने कार्यालय अधीक्षक को ई-ऑफिस संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कराया गया ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्यक्रम
कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण का संचालन केएसएफ इंफोटेक प्रालि द्वारा किया गया। जो जीडीए के साथ ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए अधिकृत एजेंसी है। इसमें केएसएफ के अधिकारी काशिकर और राजकुमार ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जीडीए के सीईओ सीईओ नरोत्तम भार्गव ने निर्देश दिए कि एक अप्रेल से सभी शासकीय कार्य ई-ऑफिस प्रणाली से किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *