होली से पहले ग्‍वालियर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

ग्वालियर. होली के त्योहार को देखते हुए अवैध मादक पदार्थ, देसी शराब पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अवैध मंदिरा बनाने की सूचना पर अनुभाग के कराहिया क्षेत्र में कंजर के डेरा दुवाह, दुवाही एवं लाल डंडा में आबकारी बल द्वारा दबिश दी गई जिसमें दस हजार किलो गुड़लहान एक सौ दस लीटक हाथ भट्टी देसी जहरीली शराब बरामद की गई। अनुमानित राशि लगभग 10 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कारवाई में ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी रवि शंकर यादव , उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह मीणा , शिवा रघुवंशी, सूची जैन सहित आबकारी विभाग की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *