लाड़ली बहनों को बड़ा घाटा, पेंशन की राशि कटने की बात ने बढ़ाया टेंशन

भोपाल. सरकार के साल 2025-26 के बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए 18669 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बुधवार को पेश बजट में हालांकि लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं बढ़ाई गई जिससे कुछ हद तक निराशा है। बजट भाषण में राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि लाड़ली बहना योजना को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। इससे जहां एक ओर खुशी जताई जा रही है वहीं लाड़ली बहनों का टेंशन भी बढ़ गया है। दरअसल पेंशन की किस्त कौन भरेगा, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बजट भाषण में या इसके बाद पेंशन या बीमा राशि की किस्त भरने को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना में मिल रहे पैसों से ही यह राशि काटी जाएगी। यदि ऐसा होता है तो प्रदेश की लाड़ली बहनों को मासिक किस्त में बड़ा घाटा हो सकता है।
मध्यप्रदेश के बजट में इस बार युवाओं, किसानों, महिलाओं पर खासा फोकस किया गया है। जहां एमएसएमई उद्योगों के लिए 2 हजार करोड़ की राशि दी गई वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 4732 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *