BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर RSS-BJP आमने-सामने, नड्डा को 40 दिन का एक्सटेंशन

नई दिल्ली. बीजेपी को नए अध्यक्ष पद के लिए जेपी नड्डा जैसा ही कोई नाम चाहिए। उधर आरएसएस को कोई ऐसा चाहिए, जो संगठन का भरोसेमंद हो, जिसकी नीयत आरएसएस की पद्धति और नीति पर चलने की हो। कम से कम नड्डा या नड्डा जैसा कोई लीडर इस कसौटी पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतरता। बीजेपी का अगला अध्यक्ष कब तक चुन लिया जाएगा इस सवाल का जवाब देते हुए आरएसएस में हमारे एक सोर्स बीजेपी और आरएसएस के बीच चल रही खींचतान की ओर इशारा कर देते हैं। उनके मुताबिक, पार्टी और संगठन के बीच नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। इस वजह से मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ही 40 दिन का एक्सटेंशन मिल गया है। यानी 20 अप्रैल से पहले नए अध्यक्ष का नाम सामने आना मुश्किल है।
बीजेपी का नया अध्यक्ष न चुन पाने की एक वजह 36 में से 24 राज्य इकाइयों में संगठन के चुनाव न हो पाना भी है। अध्यक्ष चुनने के लिए आधे से ज्यादा राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना जरूरी है। अब तक सिर्फ 12 राज्यों में ही चुनाव हो पाए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अभी 6 और राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *