MP में 7.5 लाख कर्मचारियों के भत्ते बढ़ेंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश के साल 2025-26 के बजट में सरकार ने 20 से ज्यादा नई योजनाओं का ऐलान किया है। प्रदेश के साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारियों के भत्तों को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक बढ़ाने की घोषणा की गई है। ये बदलाव 13 साल बाद हो रहा है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को डॉ. मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश किया। बजट में नई सरकारी नौकरियों की घोषणा नहीं हुई, लेकिन 39 नए औद्योगिक क्षेत्रों में तीन लाख नए रोजगार पैदा होने की बात कही गई है।
देवड़ा ने बजट भाषण की शुरुआत कविता से की। उन्होंने कहा- यही जुनून, यही एक ख्वाब मेरा है, वहां चिराग जला दूं जहां अंधेरा है। एक घंटे 32 मिनट बजट भाषण पढ़ा। कोई नया टैक्स नहीं लगाया, लेकिन पुराने टैक्स कम भी नहीं किए। चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई लाड़ली बहना योजना का बजट घटाकर 18,669 करोड़ कर दिया। पिछले बजट में ये 18,984 करोड़ था। हालांकि, उनको अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना से जोड़ने का ऐलान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *