वन्य प्राणी चीतल सांभर के सींग, जंगली जिंदा खरगोश तथा बुलेरो सहित दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, – विशेष पुलिस महानिदेशक एसटीएफ ने वन्य प्राणी संरक्षण हेतु वन्य प्राणियों के शिकार करने वाले एवं अंगों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे, जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ग्वालियर श्री राजेश सिंह भदौरिया ने उप पुलिस अधीक्षक इकाई प्रभारी एसटीएफ ग्वालियर संजीव कुमार तिवारी ने 06 सदस्यीय एक टीम गठित की गयी।
उक्त एसटीएफ टीम एवं स्टेट टाईगर स्ट्राईकर फोर्स यूनिट शिवपुरी की संयुक्त टीम द्वारा जिला श्योपुर कूनो अभ्यारण में वन्य प्राणियों के शिकार कर उनके अंगों की तस्करी कर रहे आरोपियों के विरूद्ध 11 मार्च को सटीक सूचना पर से बस स्टैण्ड श्योपुर के पास एक बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी-06-बीए-0660 के साथ ऋषिकेश मीणा पिता देवीलाल मीणा, उम्र-36 वर्ष, निवासी ग्राम कनरदा, थाना करनपुर, जिला करौली, राजस्थान एवं सखी आदिवासी पत्नी टिंकल आदिवासी उम्र 27 वर्ष, निवासी-कस्बा लिखारा, पुलिस थाना अगरा जिला श्योपुर को घेराबंदी कर उनके कब्जे से 11 सींग (चीतल/सांभर), एक जंगली जिंदा खरगोश मय बुलेरो वाहन बरामद की गयी। जिसमें अग्रिम कार्यवाही सामान्य वनमण्डल जिला श्योपुर द्वारा की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसटीएफ ग्वालियर के HC नरेन्द्र शर्मा,  रवि गोले,  रवि कछवारे,  कपिल यादव, अरविन्द्र प्रजापति एवं चालक काजी जावेद की भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *