जाफर एक्सप्रेस ट्रेन-पहाड़ों के बीच गन प्वॉइंट पर हैं बंधक

Balochistan train hijack (Photo Gemini AI)नई दिल्ली. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन अभी भी बलोच विद्रोहिया के कब्जे में है। अभी तक 150 से ज्यादा बंधकों को पाकिस्तानी सेना ने छुड़ा लिया है। लेकिन 100 से अधिक बंधक अभी भी बीएलए की कैद में है। इस दौरान बीएलए ने बाकायदा वीडियो जारी कर इस पूरे ट्रेन अटैक की क्रोनोलॉजी बताई है। बीएलए की तरफ से जारी किये गये इस वीडियो में दिखा गया है। जाफर एक्सप्रेस सामान्य तरीके से जा रही है। इस दौरान जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को टारगेट कर सबसे पहले धमाका किया जाता है। इस विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस ट्रेन रूक जाती है। वीडियो में पहाडि़यों पर बैठे बीएलए के लड़ाके भी दिखाई दे रहे हैं। जो घात लगाकर बैठे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को बंधक बनाकर लाया जाता है। इन्हें गन पॉइंट पर पहाडि़यों के बीच में बैठे देखा जा सकता है। पाकिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन अभी भी बलोच विद्रोहियों के कब्जे में है। पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन के बीच अभी तक 155 बंधकों को छुड़ाया जा चुका है और कई विद्रोहियों को मार गिराया जा चुका है। विद्रोहियों के कब्जे से छुड़ाये गये लोगों का ेले जाने के लिये मालगाड़ी भेजी गयी है।
BLA ने हाईजैक को कैसे दिया अंजाम
पाकिस्तान के क्वेटा से जाफर एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे पेशावर के लिये रवाना हुई थी। इस ट्रेन को दोपहर 1.30 गतं सिब्बी पहुंचना था। लेकिन बोलान के माशफाक टनल में हुआ। ट्रेन जहां से गुजर रही थी। वह पहाड़ी क्षेत्र है। यहां 17 सुरंगें है जिस वजह से ट्रेन की रफ्तार धीमी करना पड़ी। जिसका लाभ उठाकर बीएलए ने माशफाक में टनल न म्बर-8 को उउ़ा दिया। इससे ट्रेन बेपटरी हो गयी। ट्रेन को हाईजैक कर लिया गयगा। इस हमले को बीएलए ने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। बीएलए के लड़ाके पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। हमले के लिये बीएलए ने अपने सबसे घातक लड़ाके मजीद ब्रिगेड और फतेह को तैयार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *