शॉर्टकट के चक्कर में 2 बाइकें आपस में भिडी एक युवक की मौत, 2 घायल
ग्वालियर. मोहना में हाइवे पर 2 बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 1 बजे चराई गांव के पास हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल के लिये रवाना कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दियां जबकि 2 अन्य घायलों का उपचार जारी है।
शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक ने 500 मीटर का चक्कर बचाने के लिये अपनी बाइक हाईवे पर रांगसाइड डाल दी थी। जिससे यह हादसा हुआ। आधा किमी का रास्ता कम करने के प्रयास में उसने अपनी जान गंवा दी । पुलिस न े शव निगरानी में लेकर मामला दर्ज कर लिया और इादसे के वजहों की जांच की रही है।
