एनकाउंटर में गैंगस्टर अमन साहू मारा गया, पुलिस बोली-साथियों ने बम फेंकर छुड़ाना चाहा
रांची. झारखंड के बड़े गैंगस्टर्स में शामिल अमन साहू पुलिस एनकांउअर में मारा गया है। मंगलवार की दोपहर उसे रायपुर जेल से झारखंड पुलिस की रिमांड में रांची लाया जा रहा था। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के अनुसार अमन साहू को एनआईए के एक मामले में एटीएस की टीम रायपुर जेल से ला रही थी। जैसे ही स्कॉर्पियो चैनपुर -रामगढ़ रोड़ के अन्हारी ढ़ोढ़ा घाटी पहुंची। अमन साहू के साथियों ने उसे छुड़ाने के लिये स्कॉर्पियो पर बम फेंका।
घटना मंगलवार की सुबह 9.15 बजे बजे की है। एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि बम बाजी के बाद अमन साहू ने हवलदार राकेश कुमार के हाथ से राइफल छीनकर फायरिंग की। कोशिश की, तभी जवाबी कार्यवाही में उसे मार गिराया गया। हवलदार की जांघ में गोली लगी है। उसका उपचार एमएमसीएच पलामू में चल रहा है।
जहां घटना हुई है, वह थोड़ा जंगली इलाका है। यहां मोबाइल नेटवर्क की भी परेशानी है। घटनास्थल से 100 मीटर पहले आम लोग और मीडिया के जाने पर रोक लगा दी है।
