राज्यसभा में रेल संशोधन विधेयक पारित

नई दिल्ली. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में रेल संशोधन विधेयक 2025 पेश किया जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस दौरान उन्होंने बीते 11 वर्षों में रेलवे में हुए व्यापक बदलावों और सुधारों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि 34000 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए है जो जर्मनी जैसे समृद्ध देश से भी अधिक है साथ ही 45000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन किया गया जिससे डीजल ट्रैक्शन की तुलना में 95 प्रतिशत कम प्रदूषण होगा।
रेलवे में बड़े सुधार और नई योजनाएं
रेल मंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में रेलवे के डिब्बों में 3.10 लाख टॉयलेट बनाए गए, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिली। उन्होंने यूपीए और एनडीए सरकार की तुलना करते हुए बताया कि यूपीए के दौरान 4.11 लाख लोगों को रेलवे में रोजगार मिला था, जबकि एनडीए सरकार ने 5.02 लाख लोगों को रोजगार दिया है।
रेल मंत्री ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष कुंभ मेले में दी गई विशेष सुविधाओं को 60 स्टेशनों पर स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ उन्हीं यात्रियों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास कंफर्म टिकट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *