5 स्थानों पर ईडी का छापा, पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर भी कार्रवाई

भिलाई. प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ में 15 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। इनमें कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भिलाई स्थित आवास भी शामिल है। भूपेश बघेल के निवास पर छापे की सूचना मिलते ही बडी संख्या में कांग्रेस जुटने लगे। उनका आरोप है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर विपक्ष नेताओं को परेशान कर रही है। अब तक प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार सुबह छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुमनगर निवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई राज्य में कथित शराब घोटाले से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई है।
ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों समेत राज्य में कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम चार इनोवा गाडियों में पूर्व मुख्यमंत्र के निवास पर पहुंची और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा, बिल्डर मनोज राजपूत, अजय चौहान, सहेली ज्वेलर्स के संदीप सिंह, होटल कैमलिन और दो राइस वेयर हाउस पर भी ईडी की टीमें पहुंचकर जांच कर रही हैं।
भिलाई में कहां-कहां ईडी के छापे
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास
भिलाई तीन निवासी संदीप सिंह
मनोज राजपूत बिल्डर
सहेली ज्वेलर्स
होटल कैमलिन दुर्ग
दो राइस मिलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *