अभिनेत्री रान्या के राजनीतिक कनेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पहले गोल्ड स्मगलिंग और अब लैंड गिफ्ट
बेंगलुरू. गोल्ड स्मलिंग के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रान्या राव का लेकर नये खुलासे हुए है। जांच में ऐसा पता चला है कि अभिनेत्री के कर्नाटक की राजनीति में मजबूत कनेक्शन थे। रान्या राव की कंपनी इंडिया प्रायवेट लिमिटेड को कर्नाटक सरकार द्वारा 12 एकड़ जमीन अलॉर्ट की गयी थी। कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड ने 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यकाल के दौरान कंपनी की डायरेक्टर हर्षवर्धिनी राम्या के नाम पर यह जमीन अलॉट की थी। इस खुलासा से इस बात पर गंभीर चिन्ता पैदा हो गयी है कि एक अभिनेत्री की कंपनी ने इतने बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि आवंटन कैसे हासिल कर लिया। जांच से पता चला है कि रान्या 3 कम्पनियों की डायरेक्टर है। जिससे उनके व्यापारिक लेन-देन और राजनीतिक संबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये है। यह कम्पनियां हैं।
कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डवलपहमेंट बोर्ड के सीईओ महेश ने रविवार को बताया है कि गोल्ड स्मगलिंग मामले में आरोपित कन्नड अभिनेत्री रान्या राव से जुड़ी कम्पनी इंडिया प्रायवेट लिमिटेड को 2 जनवरी 2023 को 12 एकड़ भूमि आवंटि की गयी थी। यह जमीन तुमकुरू जिले के सीरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। महेश के अनुसार, इस आवंटन को 137वीं स्टेट लेवल सिंगल विंण्डो क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में मंजूरी दी गयी थी। जो उसी दिन हुई थी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कम्पनी ने स्टील टीएमटी बार, रॉड और अन्य संबंधित उत्पादों के निर्माण के लिये एक यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था। कम्पनी ने इस परियोजना में 138 करोड रूपये का निवेश करने की योजना बनाई और इससे लगभग 160 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद थी।
फोन में मिले कई बड़े नेताओं के नंबर
DRI अधिकारियों ने रान्या राव के मोबाइल फोन और लैपटॉप से पूरी डेटा रिकवरी कर ली हैं। जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। उनके फोन में कई बड़े नेताओं और पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर पाए गए हैं. इस सूची में वर्तमान और पूर्व सरकारों के मौजूदा और पूर्व मंत्री शामिल हैं.हालांकि, वह सिर्फ कुछ खास लोगों के साथ लगातार संपर्क में थीं । उनके लैपटॉप में रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़ा डेटा भी मिला है, जिससे और भी सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल, DRI अधिकारी रान्या राव के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण कर रहे हैं।
-KSIRODA इंडिया प्राइवेट लिमिटेड- (स्टील निर्माण)
-आइरिस ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड- (कृषि)
-रान्या राव फोटोग्राफी प्राइवेट लिमिटेड- (फोटोग्राफी सेवाएं)
2 जनवरी 2023 को अलॉट की गई थी जमीन
