MP में 10 ,11 मार्च को यू-टर्न लेगा वेदर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिखाएगा असर

भोपाल. मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम बदलने लगा है। जम्मू कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी का दौर जा रही है। इसके गुजर जाने के बाद हवा का रूख उत्तर से हो रहा है। यह हवा अपने साथ ठंडक लेकर आ रही है। ठंडक के कारण गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। होली पर मौसम में बदलाव आएगा। 10, 11 मार्च को 18 जिलों में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी की भी संभावना है। 10 मार्च नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके सक्रिय होने पर हवा का रूख राजस्थान से हो जाएगा जिससे गर्मी बढेगी।
मौसम में घुली ठंडक
शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात में सर्दी का अहसास रहा। सुबह सर्द हवा चलने से सर्दी का अहसास हुआ। जैसे-जैसे दिन गुजरा, तापमान में बढोतरी दर्ज की गई, दिन में धूप की चुभन बढ़ गई, लेकिन गर्मी का अहसास नहीं हुआ। सूर्य अस्त होने के बाद मौसम में ठंडक आ गई। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *