संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में जोरदार हंगामे के आसार, सरकार को घेरने का विपक्ष ने बनाया प्लान
नई दिल्ली. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। जिसमें सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर तीखी बहस होने की संभावनायें है । ऐसा बताया जा रहा है कि विपक्ष मतदाता सूचियों के कथित हेरफेर, मणिपुर में हिंसा और ट्रम्प प्रशासन के साथ भारत के संबंधों जैसे मुद्दों का उठाने की योजना बना रहा है। जबकि सरकार का फोकस अनुदान मांगों के लिये संसद की मंजूरी प्राप्त करने , बजटीय प्रक्रिया पूरी करने, मणिपुर बजट के लिये अनुमोदन प्राप्त करने औरा वक्फ संशोधन विधेयक पारित करने पर होगा।
इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की घोषणा के लिये संसद की मंजूरी के लिये एक वैधानिक प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को मणिपुर का बजट भी पेश करेगी। क्योंकि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफ के बाद 13 फरवरी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हैं।
वक्फ संशोधन विधेयक पारित पर रहेगी नजर
सरकार के लियिे वक्फ संशोधन विधेयक को जल्दी पारित कराना पहली प्राथमिकता होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरने रिजिजू ने कहा था कि सरकार वक्फ संशोधन विधेयक को जल्दी पारित कराने की इच्छुक है। क्योंकि इससे मुस्लिम समुदाय के कई मुद्दों का समाधान होगा। संसद की संयुक्त समिति ने विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच विधेयक पर अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश कर दी है।
