कलेक्ट्रेट के पीछे रेसिंग बाइक खम्भे से टकराने से एक की छात्र मौत तो दूसरे की हालत नाजुक

ग्वालियर. कलेक्ट्रेट के पीछे विश्वविद्यालय थाना इलाके में पुतलीघर के नजदीक रात 11 बजे एक बेकाबू बाइक सड़क किनारे खम्भे से टकरा गयी। खम्भे से बाइक टकराने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप घायलावस्थ में आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएसपी झासी रोड हिना खान ने बताया कि मृतक व घायल आईटीटीएम के छात्र बनाये गये हैं। वह तेलंगाना के निवासी बताये गये हैं।
पुतलीघर के पास दुर्घटना हुई है और विश्वविद्यालय पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों घायल बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचाया। मृत छात्र को पोस्टमार्टम में रखवाया गया है। मृतक छात्र का नाम रिषी और आंध्रप्रदेश का निवासी बताया है।
घायल युवक का नाम राजेश व्यकेंटेश्वर तेलंगाना का बताया गया है डॉक्टर घायल राजेश की   हालत नाजुक बताई है। आईसीयू में रखा गया, बताया गया है कि छात्रों के बाइक तेज रफ्तार से खम्भे से टकराई है। ऐसा समझा जा रहा है कि सामने की ओर से आ रहे किसी वाहन से बचने या लाइट आंखों पर चकाचौंध की वजह छात्रों की बाइक बेकाबू हो गयी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

अष्ठ महालक्ष्मी मंदिर की स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय हवन यज्ञ, 7 मार्च को 1100 कन्याभोज 12 बजे से भंडारा-सुरेश चतुर्वेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *