ग्वालियर के डिस्ट्रिक्ट जज को नयी जिम्मेदारी, सेवानिवृत्ति के बाद रेरा में बनेंगे न्यायिक सदस्य पदमचंद्र गुप्ता

ग्वालियर. प्रधान जिला न्यायाधीश पदमचंद्र गुप्ता को रेरा में न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है। वह 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पदभार ग्रहण करेंगे। पद्मचंद्र गुप्ता वर्ष 2023 से ग्वालियर में प्रधान न्यायाधीश के पद पर कार्यरत है। उनकी निष्पक्षता और मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए सरकार ने यह नियुक्ति दी है।
रेरा में न्यायिक सदस्य की नियुक्ति नहीं होने से पिछले ढाई वर्ष से मामलों की सुनवाई बन्द थी। अब इस नियुक्ति से रूकी हुई सुनवाई शुरू हो सकेगी। रेरा में 3 सदस्यीय समिति मामलों की सुनवाई करती है। इस समिति मे चेयरपर्सन, न्यायिक सदस्य और टेक्नीकल मेम्बर शामिल होते हैं। अब सभी सदस्यों की नियुक्ति हो जाने से सालों से लंबित मामलों की सुनवाई तेज हो जायेगी। समिति पहले मामलों की जांच करती है। उसके बाद ही सुनवाई आगे बढ़ती है। इस नियुक्ति से रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विवादों का त्वरित निपटारा संभव हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *