LatestNewsराज्य

MP कांग्रेस में बढ़ी हलचल, एकाएक दिल्ली पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश कांग्रेस में हलचल बढी है, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी एकाएक दिल्ली पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी के साथ ही वरिष्ठ नेता कमलनाथ से भी मुलाकात की। जीतू पटवारी ने दोनों नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की। शाम होते होते खबर आई कि प्रदेश में 9 मार्च को कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस विधायक दल की इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे जिसमें बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक 9 मार्च की शाम को होगी। बैठक में प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की यह बैठक भोपाल के अशोक होटल में होगी।
बता दें कि प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से सत्र प्रारंभ होगा। 11 मार्च को प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा। 12 मार्च को राज्य का बजट पेश होगा। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे जोकि करीब 4 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा। मध्यप्रदेश विधानसभा का यह बजट सत्र 24 मार्च तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *