चिड़ियाघर में शावक की मृत्यु, किया अंतिम संस्कार

ग्वालियर – गाँधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में टाइगर शावक की बीमारी के चलते आज रविवार को मृत्यु हो गई। जिसका सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।
उपायुक्त गांधी प्राणी उद्यान डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि गाँधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में 05 अगस्त 2024 को मादा मीरा द्वारा 3 शावको को जन्म दिया गया था, जिसमें से एक शावक 27 फरवरी 2025 से अस्वस्थ चल रहा था। शिशु शावक का उपचार एवं परामर्श डॉ. एबी श्रीवास्तव वरिष्ठ वन्यप्राणी चिकित्सा विशेषज्ञ एवं उपसंचालक पशु चिकित्सक सेवाओं ग्वालियर के पशु चिकित्सक डॉ. संजय जाधव के मार्गदर्शन में किया जा रहा था, प्रारंभिक जांच में शिशु शावक को नरवाईन डिसऑर्डर की समस्या ज्ञात हुई थी जिस कारण उसके द्वारा खाना-खाना छोड़ दिया गया था उक्त शावक को सिरिंज के माध्यम से लिक्विड डाईट एवं सुबह-शाम ड्रिप के माध्यम से आवश्यक औषधि दी जा रही थी। परन्तु बीमारी के कारण उक्त शावक की 02 मार्च 2025 को प्रातः 5.30 बजे के मध्य उसकी मृत्यु हो गई है।
मृत शिशु शावक का 02 मार्च 2025 को शव परीक्षण कराया गया शव परीक्षण ग्वालियर पशु चिकित्सा सेवायें के पशु चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. संजय जाधव एवं डॉ. उपेन्द्र यादव के द्वारा किया गया बाद शव परीक्षण वन विभाग के अधिकारी सुखदेव शर्मा, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त, चिड़ियाघर एवं क्यूरेटर, जू कीपर शिवकुमार पाल, एनीमल कीपर अशोक इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *