MP से गुजरात तक चलाए जाएंगे क्रूज

भोपाल. मध्य प्रदेश को जल्द ही एक और बडी सौगात मिलने जा रही है। क्रूज प्रोजेक्ट में 100 करोड रुपए का निवेश कर प्रस्ताव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आया है। यह क्रूज धार जिले के कुक्षी से गुजरात के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक चलाया जाएगा। जिसकी लंबाई करीब 135 किलोमीटर होगी साथ ही वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर करीब 70 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है।
इन रूटों में से किसी एक पर चलेगा क्रूज
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 6 क्रूज टूरिस्ट प्रोजेक्ट के प्रस्ताव आए है। जिसमें कुक्षी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, सेलानी से धारा, राजघाट बेतवा से देओगढ, बरगी से टिंडनी, गांधीसागर से संजीत और तवा से मढई शामिल है। इनमें से किसी एक रूट पर 2 क्रूज और हाउस बोट्स चलाने का प्रस्ताव है साथ ही 100 करोड रुपए के निवेश की संभावना है।
सरयू नदी में क्रूज चलाने वाली कंपनी ने दिया प्रस्ताव
एमपी में क्रूज चलाने का प्रस्ताव देने वाली कंपनी सरयू नदी में 2 क्रूज चला रही है। यूपी में सरयू नदी पर ही ‘जटायू’ क्रूज सेवा की शुरुआत दो साल पहले हुई थी। एमपी में नर्मदा नदी में क्रूज संचालन शुरु होने से कई धार्मिक शहर जुड़ जाएंगे।
एनजीटी लगा चुका है क्रूज और मोटर बोट पर बैन
एमपी में चलने वाले क्रूज और हाउस बोट्स सोलर या इलेक्ट्रिक हो सकता है। बीते सालों, एनजीटी की ओर से भोपाल के बड़ा तालाब समेत कई जगहों पर डेढ़ साल पहले रोक लगाई थी। एनजीटी की ओर से तर्क दिया गया था कि डीजल इंजन और मोटर वोट्स से पीने और सिंचाई का पानी दूषित हो जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *