LatestNewsराज्य

नई दिल्ली में 26 फरवरी तक काउंटर प्लेटफॉर्म टिकट बंद, 60 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाने की तैयारी

नई दिल्ली. रेलवे स्टेशन पर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स और दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है। महाकुंभ के बीच बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा रेलवे ने 26 फरवरी तक शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने भविष्य में पीक सीजन में भगदड़ जैसी घटनाओं से बचने के लिए देश के 60 बड़े स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाने की योजना बनाई है। महाकुंभ के बाद 2027 में नासिक और हरिद्वार में भी अर्धकुंभ लगेंगे। इसके अलावा 2028 मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी सिंहस्थ मेले का आयोजन होना है।
नई दिल्ली स्टेशन पर 15 फरवरी को रात 9:26 बजे भगदड़ मचने से 11 महिलाओं और 5 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। 25 लोग घायल हुए थे। इसके अलावा महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन 28 जनवरी देर रात को हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *