दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक टली, 19 फरवरी को नया सीएम तय होगा

नई दिल्ली. नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए सोमवार को बुलाई गई विधायक दल की बैठक टल गई है। जानकारी के अनुसार अब 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी और 20 को नए सीएम का शपथ समारोह होगा। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके है कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है। भाजपा 71 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारो एक ग्रैंड इवेंट की तरह हो सकता है। इसमें 1 लाख से ज्यादा लोग आ सकते है। समारोह एक ग्रैंड इवेंट की तरह हो सकता है। इसमें 1 लाख से ज्यादा लोग आ सकते है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूरी कैबिनेट समेत पार्टी के बडे नेता शामिल होंगे साथ ही भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों के अनुसार और डिप्टी सीएम भी आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *