सिंगरौली सड़क दुर्घटना 2 श्रमिकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने 11 वाहन किये आग के हवाले, कई पुलिसकर्मी घायल

सिंगरौली. मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार की रात कोयले से लोड एक वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इससे गुस्साये भीड़ ने 7 बसों और 4 अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान रामलालू यादव और रामसागर प्रजापति के रूप् में हुई है। घटना माड़ा थाना इलाका अंतर्गत आने वाले अमिलिया घाटी की है। दोनों मृतक स्थानीय निवासी थे। अमिलिया घाटी में सड़क हादसे के बाद मचे बवाल की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गुस्साये भीड़ को काबू किया । पुलिस ने दुर्घटना में मारे गये दोनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया।
हालात को देखते हुए घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस तैनात की गयी है। सिंगरौली के कलेक्टर और एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार जिन वाहनों में भीड़ ने आग लगाई वह उसी कोलमाइंस कंपनी के है। जिसके लोडर ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था। यह वह वाहन कोयल परिवहन और कोलमाइंस में काम करने वाले कर्मचारियों को लाने -ले जाने के काम में लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *