MP में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले

भोपाल. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट शुरू होने के बीच मोहन यादव सरकार ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। शुक्रवार देर रात जारी के तबादला आदेश ए साईं मनोहर एडीजी और ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली को भोपाल वापस बुलाया गया है। उन्हें अब एडीजी साइबर पुलिस पीएचक्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एडीजी पुलिस मैनुअल पीएचक्यू मनीष शंकर शर्मा को एडीजी रेल पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है। एडीजी पुलिस मुख्यालय डीपी गुप्ता को एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, कोऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला आदेश में एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई और लोकसेवा गारंटी मीनाक्षी शर्मा को ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली पदस्थ किया है।
डीपी गुप्ता को एक माह बाद नई जिम्मेदारी
परिवहन विभाग में चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली के मामले में हटाए गए आईपीएस अफसर डीपी गुप्ता को एक माह बाद राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले माह गुप्ता को हटाने के बाद से उनके पास कोई काम नहीं था। अब उन्हें एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, को ऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *