किले से 9वीं की छात्रा ने कूंदकर की आत्महत्या

ग्वालियर. 9वीं कक्षा की छात्रा ने ग्वालियर किला स्थित सास-बहू मंदिर से कूंदकर आत्महत्या कर ली। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र क सेवानगर स्थित किले की तलहटी में गुरूवार की शाम 6-7 बजे के बीच की है। छात्रा ने सुसाइड क्यों किया है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। छात्रा के किले से कूंदने की सूचना वहां घूम रहे लोगों ने पुलिस को दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है, 2 घंटे से अधिक समय तक सर्चिंग कर शव बरामद किया।
छात्रा कोचिंग जाने के कहकर घर से निकली थी
छात्रा की पहचान ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंदनगर निवासी पुष्पा यादव 16, के रूप में की गयी है। किले की तलहटी में गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पिता रिंकू जाटव ने बताया कि पुष्पा शाम को स्कूटी लेकर कोचिंग जाने का कहकर निकली थी। वह कोचिंग की जगह किले पर कैसे पहुंची और उसने किन परिस्थितियों के चलते सुसाइड किया, वह इस बारे नहीं जानते हैं।
जांच कर रही है पुलिस
पड़ाव थाने एसआई रोहित चौधरी ने कहा है कि लड़की किले से दरगाह के पीछे कूदने की सूचना मिली थी, 2 घंटे की तलाशी के बाद शव मिला, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *