CM मोहन यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे

ग्वालियर. मुख्यमंत्री मोहन यादव अल्प प्रवास पर बुधवार को ग्वालियर आए हैं। वह भोपाल से राजकीय विमान से दोपहर 2 बजे ग्वालियर आए थे। यहां विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर सीएम डॉ. यादव का स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम की अगवानी की। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी भोपाल से राजकीय विमान में मुख्यमंत्री के साथ आए थे। इसके बाद वह यहां से श्योपुर के लिए रवाना हो गए।
श्योपुर में कार्यक्रम में पहुंचे सीएम
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में कुछ समय रुकने के बाद मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से श्योपुर के लिए रवाना हो गए। श्योपुर में एक कार्यक्रम में उनको शामिल होना था। श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री शाम लगभग 5 बजे ग्वालियर पधारे और कुछ समय रुकने के पश्चात राजकीय विमान द्वारा भोपाल के लिये रवाना हो गए। विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस मौके पर ग्वालियर के आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *