शादी समारोह में महिला ने मंचाया हंगामा बोली दूल्हा मेरी पति है, पुलिस ने दस्तावेज देखने के बाद महिला को किया रवाना

ग्वालियर. नयी सड़क पर एक धर्मशाला में उस वक्त हंगामा मच गया जब शादी में पहुंची महिला ने दूल्हे को अपना पति बताकर तमाशा बना दिया। महिला ने बताया कि यह दूल्हा मेरा पति है और उससे अभी मेरा तलाक नहीं हुआ है। जबकि दूल्हें ने बताया कि 6 माह पूर्व ही हमारा तलाक हो गया है। हंगामे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । दूल्हें ने तलाक के कागजात दिखाये तो पुलिस ने महिला को वहां से वापिस लौटा दिया है। घटना शूजाबाद धर्मशाला नयी सड़क की है।
क्या है मामला
रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर उपेंद्र​ सिंह परिहार की शादी का समारोह चल रहा था। इस दौरान नेहा परिहार रात 9 बजे जनकगंज थाना पहुंची और उसने यह कहते हुए पुलिस से मदद मांगी कि उपेंद्र उसका पति है और अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ है। इसके बाद भी वह शादी कर रहा है। अभी पुलिस कोई एक्शन ले पाती उससे पहले ही महिला शादी समारोह में पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। इसी समय पुलिस वहां पहुंच गई। उपेंद्र का कहना था कि अक्टूबर 2024 में ही उनका तलाक कोर्ट से हो चुका है। इसके दस्तावेज भी उन्होंने पुलिस को दिखाए।
वर्ष 2012 में शादी और 2025 में हुआ तलाक
पुलिस दूल्हे ने तलाक के दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि 25 नवम्बर 2012 को उनका विवाद हुआ था। शादी के 13 साल के बाद 16 अक्टूबर 2024 को उनका तलाक हो गया था। पुलिस ने दस्तावेज देखने के बाद महिला को समझाइश देकर रवाना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *