जिलाध्यक्ष ने बजरंग सेना के राष्ट्रीय महामंत्री को गोली मारी

देवास. बजरंग सेना के पदाधिकारियों के बच रविवार शाम सतवास के समीप एक ढाबे पर विवाद हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री को जिलाध्यक्ष ने गोली मार दी। गोली कंधे पर लगी, प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इंदौर रेफर किया गया है, डॉक्टरों के अनुसार हालत खतरे से बाहर है।
अवैध गतिविधियों को लेकर विवाद
विवाद का कारण फरियादी ने अवैध गतिविधियों को लेकर समझाइश देने पर होना बताया है हालांकि पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। हमला करने वाले मुख्य आरोपित सहित उसके दो साथियों को भी पुलिस द्वारा राउंड अप कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
बजरंग सेना का राष्ट्रीय महामंत्री
जानकारी के अनुसार, अंकित बावरा निवासी कालापाठा बजरंग सेना का राष्ट्रीय महामंत्री है। वह सतवास-खंडवा मार्ग स्थित कपिल जायसवाल बजरंग सेना जिलाध्यक्ष के ढाबे पर आया था। यहां रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कहासुनी के दौरान विवाद में अंकित को कपिल ने गोली मार दी। सतवास थाना टीआइ बीडी बीरा ने बताया कि आरोपित कपिल सहित उसके साथ गबरू राठौर, विनोद कोरकू तीनों निवासी सतवास को घेराबंदी करके राउंड अप कर लिया गया है। एक अन्य आरोपित के रूप में करण का नाम सामने आया है, उसकी तलाश में टीम लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *