Uncategorized

शॉर्ट एनकाउंटर में लूट के 2 आरोपी दबोचे, तीसरा फरार, पुलिस तलाश में जुटी

भिण्ड. शहर के किला रोड से सराफा व्यापारी को कट्टा मुंह में ठूसकर लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने अटेर के किला के पास शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचा है। पुलिस को देखकर बदमाशों ने कट्टे से फायर करने के बाद पुलिस की जबावी कार्यवाही में की गयी फायरिंग दो बदमाशों के पैरो में गोली लगी है। घायल बदमाशों को पुलिस उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आई है। यह कार्यवाही रविवार की तड़के सुबह लगभग 4 बजे की है। पुलिस ने व्यापारी से लूटा गया समान बदमाशों से बरामद कर लिया है।
8 घंटे के भीतर दबोचे बदमाश किया शॉर्ट एनकांउटर
लूट की घटना के बाद एसपी डॉ. आसित यादव ने 5 थानों की पुलिस को बदमाशों के पीछे लगा दिया और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर बदमाश अटेर की ओर भागते हुए दिखाईदिये। रविवार की सुबह पुलिस अटेर में किला के पास पहुंची तो वहां तीनों बदमाश लूटे गये सामान का बंटवारा करते हुए मिले पुलिस बदमाशों को आत्मसर्मण करने के लिये कहा तो उन्होंने पुलिस पर कट्टे से फायरिंग कर दी तो पुलिस ने जबावी कार्यवाही करते हुए बदमाशों पर फायर किया तो दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी उन्हें उपचार के लिय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल होते ही किया समर्पण
पुलिस की जबावी कार्यवाही में घायल होने के बाद दोनों बदमाश नीचे गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने स्वयं समर्पण कर दिया। पुलिस की पूछताछ में घायल बदमाशों ने अपना नाम शिवम उर्फ गुल्ली तोमर निवासी बिंडवा चम्बल थाना महुआ, मुरैना, अंशू श्रीवास्तव पुत्र देशराज श्रीवास निवासी अमायन बताया। जबकि तीसरे फरार बदमाश का नाम रॉकी तोमर निवासी उसेद बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *