दो दिन लगातार कॉम्बिंग गश्त में 234 अपराधी गिरफ्तार,177 गुण्डों -हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ

ग्वालियर. शुक्रवार की आधी रात पुलिस ने कॉम्बिग गश्त की, रातभर में पुलिस ने 234 बदमाशों (स्थाई व गिरफ्तारी वारंटी) को पकड़कर हवालात पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने 177 पुराने बदमाशों व हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचकर पूछताछ में पता लगाया कि अब वह क्या कर रहे है। और उनका घर खर्च कैसे चल रहा है। स्टेशन बजरिया, बस स्टैण्ड व रात को भीड़भाड़ वाले स्पॉट्र पर वाहन चैकिंग अभियान भी चलाया।
बदमाशों के घर दविश देकर घर किये शील
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात शहर में एक साथ कॉम्बिंग गश्त की गयी। इस बा रवह बदमाश निशाने पर थे जो कुछ दिन पहले चलाये गये कॉम्बिंग ऑपरेशन में पुलिस का गच्चा देकर फरार हो गये थे। इसके लिये पुलिस ने एक अगल रणनीति बनाई और चिहिन्त बदमाशों को पकड़ने से पहले उनके घर सील कर दिये। घर की छत, आसपास की गलियों में पुलिस जवान बैठाकर सारे रास्ते घेर लिये थे। जब पुलिस इनका दरवाजा खटखटाया तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पहले से ही पुलिस जवान उन्हें पकड़ने को तैयार किये थे। इस तरह जिलेभर में कुल 234 बदमाशों को पकड़ा गया।
यह हुई कार्रवाई
कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने उन 177 बदमाशों से पूछताछ की जो पूर्व में कुख्यात रहे हैं और अब अपराध की दुनिया से दूरी बना चुके हैं। पुलिस ने इनसे पूछताछ कर इनकी नए सिरे से जानकारी जुटाई है। इसके साथ ही तीन जिलाबदर, चार तस्करों को पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा है। तीन युवक आधी रात को आवारागर्दी करते मिले हैं जिनके खिलाफ 151 की कार्रवाई की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *