अमेरिका के प्लेन और हेलीकाप्टर क्रैश के पीछे कोई साजिश है क्या, ट्रम्प ने खड़े किये सवाल

नई दिल्ली. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में प्लेन और ब्लैकहॉक हेलीकाप्टर के बीच टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं। कई तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरी सामने आ रही है। अब स्वयं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस पर संदेह जताया है।
वॉशिंगटन एयरपोर्ट के पास हुई इस घटना को लेकर कई तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि अमेरिका सेना के हेलीकॉप्टर न जानबूझ कर प्लेन को टक्कर मारी। कुछ लोग इसे आतंकी घटना भी कह रहे हैं। इस दौरान ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट कर रहा था, लेकिन अचानक से हेलीकाप्टर सीधे प्लेन की ओर जाने लगा। आसमान साफ था। प्लेन की लाइट्स भी ऑन थी। हेलीकॉप्टर ने अपने सामने प्लेन को देखकर रास्ता क्यों नहीं बदला? इस अनहोनी को रोका जाना चाहिये था। अच्छा नहीं हुआ।
यात्री प्लेन में 64 यात्री सवार थे
इस दुर्घटना में अभी तक किसी को बचाया नहीं जा सका है। विमान में 64 लोग सवार थे जबकि सेना के हेलीकाप्टर में 3 लोग थे। अभी तक नहीं से 19 शवों को बाहर निकाला जा चुका है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
एफबीआई ने जांच शुरू की
टमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एफबीआई का वॉशिंगटन फील्ड ऑफिस इस मामले में मदद कर रहा है। अधिकारियों ने जांच जारी रहने के दौरान सभी पूछताछ के लिये राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड को निर्देश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *